सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया
निर्धारित आवेदन पत्र में आवेदन ग्रामीण क्षेत्र
में ग्राम पंचायत/जनपद पंचायत, शहरी क्षेत्र में नगर निगम/ नगर पालिका/ नगर परिषद के
कार्यालय में निम्नांकित अभिलेखों के साथ आवेदन करें:-
स्वयं की तीन फोटो
पति की मृत्यु का प्रमाण पत्र
आयु की पुष्टि हेतु प्रमाण पत्र
9 अंको की समग्र आई.डी. की सहायता से समग्र पेंशन
पोर्टल पर ऑनलाईन आवेदन किया जा सकता है।
स्वीकृति हेतु पदाविहित अधिकारी
ग्रामीण क्षेत्र - ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम पंचायत/
मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत
शहरी क्षेत्र - आयुक्त, नगर निगम/ मुख्य नगर पालिका
अधिकारी, नगर पालिका/ नगर परिषद